झारखंड की खिलाड़ियों ने हॉकी ऑक्शन में मारी बाजी: सलीमा टेटे और संगीता कुमारी को मिली बड़ी कीमत

रांची: झारखंड में एक बार फिर हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। 13 अक्टूबर से दिल्ली में हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन चल रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन वीमेंस टीम का ऑक्शन हुआ, जिसमें झारखंड के 9 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगनी थी, लेकिन केवल 6 खिलाड़ी ही ऑक्शन में जगह बना सकीं।

भारतीय हॉकी टीम की फॉरवर्ड संगीता कुमारी को 22 लाख में दिल्ली एसजी पाइपर्स ने खरीदा, जबकि भारतीय टीम की कप्तान और सिमडेगा की निवासी सलीमा टेटे को 20 लाख में सूरमा हॉकी क्लब ने अपने टीम में शामिल किया। संगीता इस ऑक्शन में सबसे अधिक बोली लगने वाली खिलाड़ियों की सूची में 5वें और सलीमा 7वें स्थान पर रहीं।

इसके अलावा, भारतीय हॉकी टीम की दो अन्य खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग और निक्की प्रधान को भी अच्छी बोली मिली। बंगाल टाइगर्स ने ब्यूटी डुंगडुंग को 12.5 लाख की बोली लगाकर खरीदा, वहीं, मिडफील्डर निक्की प्रधान को 12 लाख में सुरमा हॉकी क्लब ने अपनी टीम में शामिल किया। दीपिका सोरेंग को सुरमा हॉकी क्लब ने 2.2 लाख में और विनिमा धान को बंगाल टाइगर्स ने 2 लाख में खरीदा।

ऑक्शन में तीन अन्य जूनियर खिलाड़ी भी शामिल थे, जिनमें फॉरवर्ड रजनी केरकेट्टा (बेस प्राइस 2 लाख), डिफेंडर रोपनी कुमारी (बेस प्राइस 10 लाख) और डिफेंडर नीरू कुल्लू (बेस प्राइस 2 लाख) शामिल थीं, लेकिन उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा।

महिला एचआईएल के पहले सीजन में 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जबकि दो अन्य टीमें दूसरे सीजन में शामिल होंगी। इसका उद्घाटन 28 दिसंबर को होगा, और फाइनल मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा। रांची के स्टेडियम में इस बार भी दर्शकों के लिए एंट्री फ्री होगी, जबकि मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।

Sitamarhi Cyber Fraud: Instagram पर एक क्लिक पड़ा भारी! शेयर मार्केट...

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में कम समय में अधिक...

बिहार के सभी प्रखंडों में Model Schools शुरू, अब घर के...

बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू किए हैं। विद्यार्थियों को अब घर के पास प्लस टू तक गुणवत्तापूर्ण...

बिहार के 211 Degree Colleges से युवाओं को नई उड़ान, प्रखंडों...

बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू होने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी है। युवाओं ने कहा कि अब गांव के...