Pakur Murder : विवाहिता को जलाकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस…

Pakur Murder : पाकुड़ में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई और उसको आत्महत्या का रुप देने के लिए घर पर आग लगा दी गई। मामला मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के जुगीगढ़िया गांव का बताया जा रहा है। मृतका का नाम कुलशन बीबी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Giridih : अपराधियों का पीछा करने के दौरान पलटी पुलिस गाड़ी, एक पुलिसकर्मी की मौत कई घायल 

मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना के बाद मृतका के पिता ने इस हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाया है। दामाद मौके से फरार बताया जा रहा है।

Pakur Murder : दो साल पहले हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक दो साल पहले कुलशन बीबी शादी हजरत शेख के साथ हुई थी। इसी दौरान उसके पति उसके साथ बहुत मारपीट करते थे। दो माह पहले पति ने कुलशन की जोरदार पिटाई कर दी थी जिसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी। पिटाई के बाद से ही करीब दो महीने से कुलशन अपने मायके में रह रही थी जहां उसका इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अलका तिवारी बन सकती है झारखंड की अगली मुख्य सचिव ! 

इसी दौरान कल कुलशन अपने पति के पास इलाज के लिए पैसे मांगने गई थी। जिसके बाद आज उसका शव घर पर मिला है। घटना के बाद मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की खोजबीन में जुट गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...