2 दिनों से लापता अधेड़ का Dead Body बरामद, परिजनों ने बेटी के ससुराल…

औरंगाबाद: औरंगाबाद में दो दिनों से लापता अधेड़ का शव एक मुर्गी फार्म से बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना औरंगबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के बाला बिगहा गांव के बधार की है जहां दो दिनों से लापता एक अधेड़ का गला रेता शव मुर्गी फार्म से बरामद हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान बालदेव महतो के रूप में की गई वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। मृतक के परिजनों ने हसपुरा थाना क्षेत्र के बिरहारा गांव निवासी कमलेश महतो और उसके बेटे गुड्डू पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी हुई थी जो कि अधिक दिनों तक नहीं चल सका और पंचायती के बाद दहेज़ का सारा सामान लेकर मृतक की बेटी घर लौट आई। इस बात से नाराज कमलेश ने हत्या करने की धमकी दी थी। मृतक के परिजनों ने इसी कारण से हत्या करने का आरोप पिता पुत्र पर लगाया है। मामले में दाउदनगर के डीएसपी ऋषि राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, फ़िलहाल परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna Police करती है दादागिरी, महिला अधिवक्ता ने एसएसपी से की शिकायत

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Dead Body Dead Body Dead Body

Dead Body

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...