शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत की बदलेगी सूरत, पुलिया एवं पीसीसी रोड निर्माण को मिली हरी झंडी

निरसा (धनबाद) : शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत की सूरत बदलेगी. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, धनबाद के उप विकास आयुक्त ने पुलिया निर्माण व पीसीसी रोड निर्माण को हरी झंडी दे दी है. इसके अलावे एग्यारकुण्ड दक्षिण पंचायत में भी डेढ़ किमी पक्की सड़क निर्माण को स्वीकृति दी गयी है.

आयुक्त ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल धनबाद के कार्यपालक अभियंता को स्थल निरीक्षण कर योजना को मूर्त रूप देने के लिये स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया है. बुधवार को धनबाद से एक टीम स्थल का निरीक्षण करने शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत पहुंची.

टीम द्वारा राजा फर्नीचर के समीप जीटी रोड से पंचायत के गौसिया मस्जिद तक करीब डेढ़ किमी पक्की सड़क निर्माण और पंचायत भवन के पास झिलिया नदी पर साढ़े तीन सौ फीट का पुलिया निर्माण को ले मापी की गयी. योजना के धरातल पर उतारने की कवायद शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है. बता दें कि झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टूडू ने तीन योजनाओं का प्रस्ताव ट्रस्ट को भेजा था.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

झारखंड के ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर दीपक प्रकाश को राज्यसभा में क्यों उठाना पड़ा सवाल

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अभियान बसेरा के तहत जमीन का मालिकाना हक...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...