Dhanbad : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख के अवैध शराब के साथ तस्कर धराया…

Dhanbad : एक ओर बिहार में अवैध शराब से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं दूसरी ओर झारखंड से चोरी छिपे लगातार बिहार में नकली शराब की आपूर्ति की जा रही है। धनबाद में उत्पाद विभाग एवं स्थानीय टुंडी पुलिस के सहयोग से टुंडी के मधुरुसा में अहले सुबह छापेमारी कर 22 लाख रुपए की अवैध एवं नकली 300 पेटी विदेशी शराब जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पति ने कर दी पत्नी की हत्या, शव को कुलिंग पौड में फेंका… 

इसके साथ ही अवैध शराब बनाने की सामग्री कॉर्क, रैपर, स्प्रिट, झारखंड एवं पंजाब सरकार का लोगो, कार्टून आदि जप्त किया गया है। वही एक व्यक्ति दिनु लाल टुडू को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के बाद दो अन्य आरोपी जो इसके संचालक थें, भागने में सफल रहें।

Dhanbad : 300 पेटी अवैध विदेशी शराब और कई सामान जप्त

वहीं मीडिया से बात करते हुए उत्पाद दरोगा जितेंद्र सिंह ने बताया कि महज तीन दिन पहले अवैध शराब निर्माण का कार्य वहां शुरू हुआ था और वरीय अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आज उत्पाद विभाग एवं स्थानीय टुंडी थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : जुआ खेलते हुए 7 जुआरी गिरफ्तार, यहां का है मामला… 

छापेमारी 300 पेटी अवैध विदेशी शराब एवं शराब बनाने की सामग्री जब्त हुई है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है वहीं दो व्यक्ति अर्जुन मंडल और माजिद मियां भागने में सफल रहे। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाई जाएगी और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—-

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...