CM Nitish 19 वर्षों से सामाजिक सौहार्द्र बना कर चल रहे, संजय झा ने गिरिराज सिंह की यात्रा पर…

पटना: जदयू प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ली। मिलन समारोह के बाद जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में चौतरफा विकास हुआ है। हमलोगों का मुख्य मुद्दा बिहार का विकास है। वहीं जहरीली शराब से लोगों की मौत के मामले में संजय झा ने कहा कि देखिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत हिम्मत करके शराबबंदी लागू किया है।

शराबबंदी से बहुत सारे फायदे हुए हैं खास कर महिलाऐं बहुत खुश हैं। रही बात जहरीली शराब की तो यह बहुत ही दुखद है लेकिन ऐसी घटना वैसे राज्यों में भी होती है जहां शराबबंदी नहीं है। फिर भी बिहार में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

पत्रकारों ने जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा के संबंध में पूछा तो संजय झा ने गिरिराज सिंह के बारे में बोलने से परहेज किया और कहा कि पिछले 19 वर्षों का रिकॉर्ड है कि सीएम नीतीश ने सामाजिक सौहार्द्र बना कर रखा है और सामान भाव से समाज को एक साथ लेकर चलते रहे हैं। हमारे लिए सामाजिक एकता और सौहार्द्र प्राथमिक है।

 मंत्री श्रवण कुमार ने भी मिलान समारोह के बाद पत्रकारों से बात की। जहरीली शराब मामले में उन्होंने कहा कि ये तो विपक्ष को बताना चाहिए। जब वे सरकार में थे तो शराबबंदी अच्छी थी और अब विपक्ष में हैं तो शराबबंदी खराब हो जाती है। उन्हें बिहार भी अच्छा नहीं लग रहा है अभी क्योंकि उनके सरकार में बिहार को अपमान का सामना करना पड़ता था लेकिन अब बिहार विकास कर रहा है, बिहार का अपमान नहीं हो रहा है तो उन्हें बिहार अच्छा नहीं लग रहा है। फिर बिहार का अपमान होने लगेगा तो उन्हें बिहार भी अच्छा लगने लगेगा

यह भी पढ़ें-  बिहार उपचुनाव में RJD और भाकपा माले के उम्मीदवार होंगे मैदान में…, कांग्रेस को…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...