प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गई बिहार केसरी की जयंती

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह 137वीं जन्मजयंती मनायी गई। आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ के बाद सभी गणमान्य अतिथियों ने बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश और हरियाणा के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सम्मानित किया। इस खास कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के कार्यकाल में बिहार में कई विभागों में प्रगति हुई थी। उनके शासनकाल में देश के अर्थव्यवस्था में बिहार नंबर दो पर था। श्री बाबू से हमलोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज के लिए श्री बाबू क्या छोड़कर गए हैं उसको याद करना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि धर्म जाति से ऊपर उठकर हमारे नेताओं ने देश को बचाया, देश को आवाज दिया। हमारे नेताओं ने जो आवाज दी है, उसमें कहीं चूक हो जाती है तो आने वाली पीढ़ियों को बहुत नुकसान होता। उत्तर भारत सब जगह कांग्रेस की वापसी होगी, तभी भारत मजबूत होगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। हमलोग पहले भी श्री बाबू का जयंती कार्यक्रम रूप में मनाते रहे हैं। देवघर की मंदिर में दलित भाइयों का प्रवेश वहां के पंडा लोगों ने वर्जित कर दिया था। श्री बाबू ने तत्कालीन डीजीपी को आदेश दिया तो उन्होंने भी हाथ खड़ा कर दिया कहा कि वहां दंगा हो जाएगा कोई लोगों की जान चली जाएगी। श्री बाबू ने मुख्यमंत्री रहते हुए दलितों को देवघर मंदिर में प्रवेश करने का काम किया। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में कई कारखाने बिहार और झारखंड में खोले गए।

यह भी देखें :

अखिलेश सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। मोदी कहते हैं कि बिहार को विशेष पैकेज देंगे। डबल इंजन की सरकार मिलकर जनता को लूटने का काम करती है। श्री बाबू के कार्यकाल में बिहार में चीनी का प्रोडक्शन नंबर वन पर था। आज बिहार में कई चीनी मिली बंद है। बिहार चीनी के मामले में दो फीसदी प्रोडक्शन से भी नीचे चला गया है। बिजली के नाम पर सरकार लूट कर रही है। बिहार की जनता को धन्यवाद करते हैं कि जो कांग्रेस के द्वारा लेकर छोड़े गए आंदोलन में साथ दिया है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...