ABVP के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए तो कटेंगे दस अंक, राजद ने की ये मांग, कॉलेज प्रशासन…

पटना: पश्चिम चंपारण में स्थित एमजेके कॉलेज के द्वारा छात्रों के लिए जारी एक फरमान पर बवाल मच गया है। दरअसल एमजेके कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को सीधी चेतावनी दी है कि जो छात्र आगामी 25 अक्टूबर को एबीवीपी के सेमिनार में भाग नहीं लेंगे आंतरिक मूल्यांकन में उनके दस नंबर काट लिए जायेंगे। कॉलेज प्रशासन के इस फैसले के बाद कई छात्रों में उहापोह की स्थिति हो गई जबकि कई छात्रों ने इसका विरोध भी किया। इधर राजद ने भी कॉलेज प्रशासन के इस नोटिस को आड़े हाथों लिया और कॉलेज प्रशासन पर हमला बोला।

राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि एमजेके कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को एबवीपी के कार्यक्रम में शामिल होने का फरमान जारी किया है जो कहीं से उचित नहीं है। इस तरह का फरमान कॉलेज खराब करने का एक प्रयास है और इससे स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं कॉलेज प्रशासन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजनीति को आधार देना चाहती है। कॉलेज प्रशासन छात्रों को मजबूर कर रहा है कि एबीवीपी के कार्यक्रम में जाओ। यह बात शिक्षा के वातावरण को दूसरी ओर भटकाने का प्रयास है। इस तरह की राजनीति करने वाले कॉलेज पर सरकार तुरंत संज्ञान ले और कॉलेज प्रशासन समेत प्राचार्य पर कार्रवाई करे।

1 321 22Scope News

किसी भी छात्रको किसी छात्र संगठन से जुड़ने के लिए मजबूर किया जाना कहीं न कहीं शिक्षा और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इधर खबर मीडिया में आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने अपना फरमान वापस ले लिया। प्रभारी प्राचार्य योगेंद्र सम्यक ने बताया है कि फरमान को वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सूचना देने के लिए कॉलेज प्रशासन खेद प्रकट करता है और उस सूचना को वापस करता है। आदेश को कॉलेज प्रशासन वापस लेता है।

यह भी पढ़ें-    दिवाली और छठ में School में छुट्टी पर शिक्षा मंत्री ने कहा ‘जो सही होगा किया जायेगा…’, तेजस्वी के बयान पर…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ABVP ABVP ABVP ABVP ABVP

ABVP

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...