पटना: राज्य में सड़क, पुल पुलिये में किसी भी प्रकार की क्षति की जानकारी अब आम लोग बीच पथ निर्माण विभाग को सूचना दे सकते हैं। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने जनशिकायत प्रणाली का शुभारंभ किया है। पथ निर्माण विभाग के जनशिकायत प्रणाली का शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया। जनशिकायत प्रणाली के तहत अब कोई भी व्यक्ति सड़क, पुल पुलिये का फोटो खींच कर शिकायत कर सकेंगे। शिकायत के बाद विभाग समय पर उसकी मरम्मत करवाएगा।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि पथ निर्माण विभाग की यह क्रांतिकारी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग अपने संकल्प के अनुसार कई बैठकों के बाद पथ पुल संधारण संबंधी लोक शिकायत निवारण प्रणाली हमलोगों ने विकसित किया है। लगभग 13431 किलोमीटर ओपीआरएमसी से हमलोग मॉनिटरिंग करते थे जो कि हमारे इंजीनियर तक ही सिमटा हुआ था। इंजीनियर के शिकायत पर संवेदक को हमलोग मरम्मत के लिए निर्देश देते थे।
कई जगहों से शिकायत आती थी कि संवेदक की खामियों को इंजीनियर बता ही नहीं पाते थे। लेकिन अब जो व्यवस्था लागू की जा रही है इसके तहत कोई भी आमजन विभाग को सीधे शिकायत भेज सकते हैं। विभाग त्वरित संज्ञान में लेकर क्षेत्रीय अभियंताओं को मोबाइल एप पर अपलोड करने की सुविधा दी गई है। संवेदक इसका तुरंत निवारण करेंगे। पथ पुल संधारण संबंधी लोक शिकायत निवारण प्रणाली के तहत आम नागरिकों के द्वारा पथ के त्रुटियों को सूचित किया जायेगा। पूरी व्यवस्था पारदर्शी बनाए जाने की यह शुरुआत है।
हमारे कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर संबंधित संवेदक को भेजा जायेगा। संवेदक शिकायतों का निवारण करेंगे और फिर फोटो भेज कर विभाग को अवगत कराया जाएगा फिर इंजीनियर उसका मुआयना करेंगे। पूरा काम मानक के अनुसार किया जायेगा। ऐसी व्यवस्था पहली बार की गई है। इसके लिए कॉल सेण्टर का भी व्यवस्था किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- दिवाली और छठ में School में छुट्टी पर शिक्षा मंत्री ने कहा ‘जो सही होगा किया जायेगा…’, तेजस्वी के बयान पर…
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Damaged Road Damaged Road Damaged Road Damaged Road Damaged Road
Damaged Road


















