Advertisment

Jamtara : जनता को ठगने का काम कर रही है हेमंत सरकार-सीता सोरेन का बड़ा आरोप…

Jamtara : विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जामताड़ा विधानसभा सीट से सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद पहली बार बुधवार को सीता सोरेन मां चंचला की धरती जामताड़ा पहुंची। माता के चरणों में माथा टेका और विजय का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : खुद हेमंत सोरेन भी आ जाएं तो मुझे रांची से सातवीं बार विधायक से नहीं रोक सकते-सीपी सिंह का बड़ा बयान… 

सीमावर्ती क्षेत्र मिहिजाम में प्रवेश करते हीं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद वे पार्टी कार्यालय पहुंची और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। वहां से विभिन्न चौक चौराहों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए जामताड़ा चंचला मंदिर पहुंची। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने मां चंचला के दरबार में माथा टेक विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने मां से चुनाव में विजय का आशीर्वाद मांगा।

Jamtara : दुर्गा सोरेन के अधूरे सपने को साकार करुंगी-सीता सोरेन

रूबगह min 22Scope News

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। दुर्गा सोरेन के निधन के बाद उनके सपनों को साकार करने के लिए वे राजनीति में आई। लेकिन पूर्व की पार्टी में उन्हें काम करने का अवसर नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इस बार जनता की सेवा करने का मौका दिया है।

ये भी पढ़ें-Dhanbad Breaking : बाबला फायरिंग मामले में आरोपी सलीम जमशेदपुर से गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी… 

उन्होंने कहा कि वे इस विधानसभा में न केवल परिवर्तन लाएंगी बल्कि जामताड़ा का अभूतपूर्व विकास भी करेंगी। विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है। इसी परिवर्तन और विकास के लिए जामताड़ा का उम्मीदवार बनाया गया है। इस दौरान स्वागत करने वालों में भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा, सुजाता सिंह भैया, पूर्व जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

जामताड़ा से अजीत कुमार की रिपोर्ट—

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...

JSSC Supervisor Recruitment: फर्जी Degree के संदेह में 33 अभ्यर्थियों की...

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने पर नियुक्ति रोक दी गई है। शिक्षक भर्ती में भी कंप्यूटर साइंस,...