Commercial Advertisment

सांसद मनीष जायसवाल ने बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप के समर्थन में किया धुंआधार जनसंपर्क, नामांकन रैली में आने का दिया न्यौता

हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के समर्थन में उनके साथ बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के दर्जनों पंचायतों का तूफानी दौरा किया और 24 अक्टूबर यानी गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल और ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने किया जनसंपर्क

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने सुबह कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के रेबार पंचायत स्थित हरिया गांव से अपने दौरे की शुरुआत की, जो कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के होरिया, रेबर, डाटो खुर्द, बाझा, कटकमसांडी, बरगड्डा, डांड, लूपुंग, असधीर, ज़ैलमा, और गदोखर सहित कुल 8 पंचायतों के करीब 20 गांवों का दौरा करते हुए ग्राम सलगांवा, नावाडीह, पकरार, मेयातु, कटकमदाग, बानादाग, मसरातु, रेवाली, कूद, सिरसी, दामोडीह, ढ़ेंगुरा, नवादा, कुण्डलीबागी और खपरीयाँवा में समापन हुआ। इस दौरान नेताद्वय का कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने गाजेबाजे के साथ फूल माला पहनाकर जबरदस्त स्वागत किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने अपने दौरे के दौरान लोगों से कहा कि उन्होंने बतौर विधायक हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए आजादी के बाद पहली बार सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखी है। विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए आप सबों के बीच वर्षों से सुलभता से उपलब्ध रहने वाले भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को आने वाले विधानसभा चुनाव में आपको अपना आशीर्वाद और समर्थन अवश्य देना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड को गठबंधन की सरकार से मुक्ति दिलाकर एक सशक्त डबल इंजन की सरकार बनाएं ताकि राज्य के साथ राज्यवासियों का भविष्य बेहतर हो सके। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार आपके हर एक सुख-दुख में आपके बीच रहा हूं, आगे भी पूरी तन्मयता से आपके बीच रहकर हजारीबाग को आगे बढ़ाने का काम करूंगा, बस आप सभी अपना आशीर्वाद और समर्थन दें।

मौके पर विशेषरूप से भाजपा जिला मंत्री रीतलाल यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, कटकमसांडी भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रकाश कुशवाहा, भाजपा नेता किशोरी राणा, अजय साहू, जीवन मेहता, जिप सदस्य मंजू नंदिनी, जीतन राम, मुखिया अशोक राणा, नारायण साव, सुनीता यादव, राकेश सिंह, बीरेंद्र कुमार बीरू, दीपक मेहता, दिलीप रवि, अरविंद यादव, हलधर यादव, लीलो सिंह भोक्ता, सुमन राय, प्रेम प्रसाद, दुर्जय प्रसाद, रामू राम, अरुण राणा, विमल गुप्ता, अशोक यादव, जगन्नाथ प्रजापति, इन्द्रनारायण कुशवाहा, महेश प्रसाद, बीरेंद्र कुमार गुप्ता, लखन गोप, सुनील यादव, सुरेंद्र गुप्ता, बसंत यादव, मिथलेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...