Aurangabad में खेत में पटवन के दौरान सांप ने डंसा, इलाज के दौरान युवक ने तोडा दम

औरंगाबाद: औरंगाबाद में खेत पटवन करने के दौरान एक सर्पदंश से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना औरंगाबाद के नवीनगर गोसालडीह गांव की है जहां साधु यादव का पुत्र विकास कुमार को खेत पटवन करते वक्त एक विषैले सांप ने डंस लिया। सांप डंसने की जानकारी मिलने के बाद परिजन इलाज की जगह उसे झाड़फूंक के लिए लेकर गए लेकिन उसकी हालत बिगड़ती ही चली गई जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। नवीनगर रेफरल अस्पताल से फिर युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया।

मामले में परिजनों ने बताया कि कोयल नहर में धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया था। इसके बाद मृतक युवक अपनी खेतों में पानी पटवन के लिए गया और हाथ से मेड़ काट रहा था तभी एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। उसने कोई आम सांप समझ कर अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे झाड़फूंक के लिए लेकर गए लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई जिसके बाद उसे रेफरल अस्पताल नवीनगर पहुंचाया।.

रेफरल अस्पताल में युवक को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मार्च में मृतक के बहन की शादी होनी थी और पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था लेकिन अचानक यह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन सदर अस्पताल से शव का बगैर पोस्टमार्टम करवाए ही शव लेकर अपने घर चले गए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- जमुई : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिमुलतला स्टेशन का किया जाएगा आधुनिकीकरण…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sahibganj MDMA Drug Seizure: उधवा दियारा में नशे का कारोबार! पुलिस...

Sahibganj MDMA Drug Seizure: झारखंड के साहिबगंज जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार...

Bihar New Education Policy 2027: अब रटकर पास होने का दौर...

Bihar New Education Policy 2027, पटना: बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में मार्च 2027...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026: आपका पैक्स भी पा सकता है...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026, पटना: बिहार में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के बेहतर कामकाज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री...