अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिमुलतला स्टेशन का किया जाएगा आधुनिकीकरण

जमुई : सिमुलतला रेलवे स्टेशन में स्लेटर और लिफ्ट की सुविधा जल्द मिल जाएगी। उपरोक्त बातें गतिशक्ति योजना के एईएन जयप्रकाश कुमार ने बुधवार को सिमुलतला रेलवे स्टेशन में योजना से जुड़ी सुविधाओं के संदर्भ में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों से कही। निर्माणाधीन विकास कार्यों को स्वीकृत नक्शा के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सिमुलतला रेलवे स्टेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत भारत योजना से सारे विकास की लकीर खींची गई है। इस स्टेशन से सामान्य से लेकर दिव्यांग यात्रियों के लिए यात्रा सरल और सुखद हो इसके लिए विशेष प्रयास किया गया है।

सामान्य बुकिंग काउंटर के साथ दिव्यांग बुकिंग काउंटर। आम रेलयात्रियों के साथ दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग अलग शौचालय। प्लेटफार्म की लंबाई 600 सौ मीटर से ज्यादा किया जा रहा है। यह कार्य तेज गति से जारी है। अब कोई ट्रेन का डब्बा प्लेटफार्म से बाहर नहीं होगा। पानी टेप आम यात्रियों के साथ दिव्यांग के लिए अलग अलग बनाया जाएगा। पुराने फुटओवर ब्रिज को तोड़ नया चौड़ा लिफ्टयुक्त ब्रिज का निर्माण शीघ्र होगा। लिफ्ट अप और डाउन दोनों प्लेटफार्म में होगा। रैम पुल में भी अप और डाउन में स्लेटर का निर्माण होगा। इस व्यवस्था से सामान्य और दिव्यांग यात्री सुगम यात्रा कर पाएंगे। स्टेशन में प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षालय के साथ रिटायरिंग रूम की व्यवस्था होगा। प्रवेश द्वारा को सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। प्लेटफार्म के पुराने सभी निर्माण को हटाकर नया भवन का कार्य जारी है।

यह भी देखें :

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष मार्च तक सारे विकास कार्य पूर्ण हो जाएंगे। पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा स्वामी विवेकानंद आदमकद प्रतिमा, सिमुलतला आने वाले पर्यटकों के ठहरने के लिए पेय युक्त रूम निर्माण। रेलवे की खाली पड़ी जमीन में दुकान निर्माण एवं स्टेशन तक पहुंचने के लिए चौड़ी सड़क निर्माण आदि बातें वरीय अधिकारी तक पहुंचने की बात कही। स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह, आईओडब्ल्यू मनीष कुमार, बुकिंग सुप्रभाइजर गौतम प्रसाद आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Breaking : शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, शिक्षा विभाग ने छह नवंबर को जारी की छुट्टी

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...