सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद लोगों ने जमकर किया बवाल

बथनाहा : जिले के बथनाहा वीरपुर चौक पर सड़क हादसे में बाइक सवार के मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची बथनाहा थाना पुलिस को पहली बार खदेड़ दिया।लेकिन बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर आक्रोशित लोगों को समझाते हुए शांत कराया और उसके बाद सड़क को जाम से मुक्त कराया।

दरअसलं बथनाहा वीरपुर चौक पर सोनापुर चकोरवा वार्ड संख्या छह के रहने वाले सुनील कुमार ठाकुर अपने बाइक से घर से फारबिसगंज की ओर जा रहा था। इसी क्रम में बथनाहा वीरपुर चौक के समीप नेपाल से तेजी से आ रहा अनियंत्रित कंटेनर संख्या एचआर 38 एएफ/1024 ने बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक विवाहित है और उनको एक पुत्र और दो पुत्री है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : आहर से व्यक्ति का शव बरामद

यह भी देखें :

अकीदत व एहतराम के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, जगह-जगह जायरीन...

गयाजी : ऐतिहासिक और मजहबी शहर गया में यौम-ए-आशूरा के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से पारंपरिक जंजीरी मातम का जुलूस अकीदत और...

पटना के ‘बापू टावर’ पहुंचे नीतीश कुमार, गांधीजी के जीवन से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित 'बापू टावर' का...

Mohania Muharram News: मुहर्रम जुलूस में मचा हड़कंप, दो लोग गंभीर...

Mohania Muharram News: बिहार के कैमूर ज़िले के मोहनिया शहर में मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस के समय अचानक ज़ोरदार धमाका होने से अफ़रा-तफ़री मच...