Bike चोर का पीछा करने पर गंवानी पड़ी जान, अपराधियों ने गोली मार कर दी हत्या

रोहतास: रोहतास में बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों का पीछा कर रहे एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के घोरघट गांव के समीप की है। मृतक की पहचान कैमूर निवाई भानु प्रताप सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कुदरा नगर थाना क्षेत्र के अवध नगर छतरी इलाके में बीती रात कुछ अपराधी उनकी बाइक चोरी कर भागने लगे।

बाइक चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होने कार से अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया और शिवसागर थाना क्षेत्र के घोरघट गांव के समीप कार से बाइक में ठोकर मार कर उसे गिरा दिया। इसके बाद जब वे अपराधी को पकड़ने की कोशिश करने लगे इसी दौरान अपराधी ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि अपराधी ने एक अन्य युवक पर भी फायरिंग की लेकिन उसे गोली नहीं लगी। अपराधी फायरिंग करते हुए घटनास्थल से भागने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलने के बाद शिवसागर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजन अमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात घर से बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों का हमलोगों ने कार से पीछा किया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंडेश्वरी धर्मकांटा के समीप अपराधियों की बाइक को हमने टक्कर मारकर गिराया और पकड़ने की कोशिश करने लगे तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। उनकी फायरिंग में भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई और अपराधी मौके से फायरिंग करते हुए भाग निकले।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    B.Sc. Nursing के छात्र के निष्कासन और हिरासत में लिए जाने से छात्रों ने किया हंगामा, प्रिंसिपल ने लगाया ये आरोप…

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Bike Bike Bike Bike

Bike

Saffrn

Trending News

Teacher Eligibility Test Update: टेट अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 65...

 सुप्रीम कोर्ट ने टेट अनिवार्यता से जुड़ी 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। कार्यरत शिक्षकों को अब 31 अगस्त 2028 तक टेट...

JTET Language Dispute: भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर 3 जून...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भाषा विवाद सुलझाने के लिए 3 जून को उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय कमेटी की बैठक होगी। भोजपुरी, अंगिका और...

Jharkhand Treasury Scam: रांची, रामगढ़ और चाईबासा तक बढ़ी जांच, हाईलेवल...

झारखंड में कोषागार घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा। रांची, रामगढ़ और चाईबासा में करोड़ों की अवैध निकासी के मामलों की पड़ताल अब हाईलेवल...

JSCA T20 Premier League Auction: ईशान किशन समेत 7 Icon Players...

जेएससीए टी-20 प्रीमियर लीग की नीलामी शनिवार को जमशेदपुर में होगी। छह फ्रेंचाइजी 264 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। ईशान किशन समेत 7 आइकन प्लेयर...

Jharkhand Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, वज्रपात से 4 की...

झारखंड में आंधी-बारिश और वज्रपात से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन चार लोगों की मौत हो गई। 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पूरे राज्य में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img