Advertisment

दूसरे धर्म की लड़की को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

मुंगेर : मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छोटी केशोपुर मोहल्ले के रहने वाले नीतीश कुमार उर्फ गोलू ने जमालपुर थाना इलाके की रहने वाली मुस्लिम लड़की से पहले प्रेम किया और शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब एक साल तक उसका यौन शोषन किया। वहीं जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के के ऊपर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जिसके बाद आरोपी लगातार टाल मटोल करते रहा। इस दौरान लड़की आठ महीने की गर्भवती हो गई।

वहीं आरोपी ने जब लड़की से शादी नहीं करने की बात कही तो पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन जमालपुर थाना पहुंचे तो पीड़िता द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषन का मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने अलग-अलग समुदाय को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी देखें :

इस मामले में जमालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने फोन पर बताया कि एक मुस्लिम लड़की द्वारा छोटी केशोपुर निवासी नीतीश कुमार उर्फ गोलू के ऊपर शादी का झांसा देकर यौन शोषन का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की उम्र करीब 22 वर्ष है और वो गर्भवती है।

यह भी पढ़े : अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर वन विभाग का छापा

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...