Advertisment

अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर वन विभाग का छापा

मुंगेर : वन विभाग के हवेली खड़गपुर रेंज की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे आरा मिल को बंद करा दिया। यह कार्रवाई खड़गपुर मे मनी नदी के समीप बने अवैध आरा मिल पर की गई। दोपहर खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन, बीपीआरओ मनोज कुमार और खड़गपुर थाना पुलिस के साथ पहुंचे वन विभाग की टीम ने घंटों मौके पर खड़े होकर आरा मशीन को उखाड़ कर सीज कर दिया। वन विभाग के इस करवाई से हड़कंप मचा हुआ है। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी से निर्देश प्राप्त हुआ था कि अवैध रूप से संचालित हो रहे आरा मशीन पर कार्रवाई की जाए।

वहीं ब्रह्मदेव वर्मा के घर के परिसर में आरा मशीन के बारे में सूचना मिलने पर गुरुवार को मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जिसमें आरा मशीन बिना लाईसेंस के चल रहा था। इसके बाद मौके पर पहुंच कर पूरी मशीन उखाड़ कर जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर भारी मात्रा में लकड़ी भी मिली है, उसे भी जब्त कर लिया गया है। परिसर से 24 ईंच का बैंड शॉ ट्रॉली, हाथी मशीन और जनरेटर सहित भारी मात्रा में महुआ चकोर तथा महुआ चीराव सहित अन्य जंगली चकोर पाए गए। बरामद लकड़ी का आकड़ा निकला जा रहा है। जब्ती सूची तैयार कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में खड़गपुर पुलिस एवं वन विभाग के कर्मी व पुलिस के जवान मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुंगेर के सोझी घाट गंगा नदी में छोड़ा गया भारतीय प्रमुख कार्प के मछली बीज

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...