Advertisment

Kolebira Vidhansabha Chunav: कोलेबिरा में किनके बीच मुकाबला, किसके सिर सजेगा जीत का ताज? जानिए

Kolebira Vidhansabha Chunav: झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में हम आपके लिए ला रहे हैं, चुनाव की एक विशेष सीरीज, जिसमें आपको बताएंगे, झारखंड की सभी 81 सीटों की सियासी जानकारियां और चुनावी संभावनाएं। आज कोलेबिरा विधानसभा के बारे में जानिए….

कोलेबिरा विधानसभा सीट (Kolebira Vidhansabha Chunav), सिमडेगा जिले में आती है। यह सीट अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित सीट है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हुई, जो आज खत्म हो गयी है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है और 23 नवंबर को सभी सीटों के साथ यहां भी वोटों की गिनती के साथ परिणाम जारी किया जाएगा। यहां झारखंड पार्टी (झापा), कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणिय मुकाबला है।

कोलेबिरा विशेष तौर पर यह सीट झापा का गढ़ है। 2005 से अब तक हुए चुनाव में इस सीट पर झापा ने तीन पर जीत दर्ज की है। झापा ने इस बार इस सीट से एनोस एक्का के पुत्र संदेश एक्का टिकट दिया है। एनोस एक्का इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने नमन बिक्सल कोंगाड़ी पर भरोसा जताया है। वे यहां से सीटिंग विधायक है। जबकि भाजपा ने सुजान जोजो को टिकट दिया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में जोजो को कोंगाड़ी से हार का सामना करना पड़ा था।

Kolebira Vidhansabha Chunav: 2005 से अब तक

2005 से अब तक इस सीट पर चुनाव परिणाम की बात करें तो 2005 में झापा के एनोस एक्का ने कांग्रेस के थियोडोर किड़ो को चार हजार से अधिक वोटों से हराया था। 2009 के विधानसभा चुनाव में भी एनोस एक्का ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में एनोस एक्का ने भाजपा प्रत्याशी को हराया था। हालांकि कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पारा शिक्षक हत्याकांड में उन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई, जिससे उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई। इसके बाद इस सीट पर 2018 में उपचुनाव हुआ और इसमें झापा को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव (Kolebira Vidhansabha Chunav) में झापा ने इस सीट पर एनोस एक्का की बेटी को टिकट दिया, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। 2019 में इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने भाजपा प्रत्याशी सुजान जोजो को हराया था। इसमें कोंगाड़ी को 48350 वोट मिले थे, जबकि सुजान जोजो को 36167 मत मिले थे।

Kolebira Vidhansabha Chunav की संभावना

वहीं इस सीट (Kolebira Vidhansabha Chunav) पर चुनावी संभावनाओं की बात करें तो नमन विक्सल कोंगाड़ी सीटिंग विधायक होने की वजह से उन्हें सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कोलकाता कैश कांड में उन्हें जेल में रहना पड़ा था, यह उनके लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। वहीं संदेश एक्का का यह पहला चुनाव है। वह पूर्व विधायक एनोस एक्का का पुत्र है। यह उनके लिए सकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है तो नकारात्मक भी। वहीं सुजान जोजो का यह दूसरा चुनाव है। 2019 में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। हालांकि किसके सिर जीत का ताज सजेगा, यह चुनाव परिणाम में पता चलेगा।

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...