मुजफ्फरपुर पहुंचे विजय सिन्हा, कहा- भारत रत्न मांग करने वाले को लगनी चाहिए शर्म

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज यानी 26 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर पहुंचे। वह मुजफ्फरपुर जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सभी विभागों की बारी-बारी से समीक्षा की एवं जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी लिया। साथ ही योजनाओं को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने का प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। हमने बैठक के दौरान शासन और प्रशासन स्तर के सभी अधिकारियों को शख्त निर्देशित करते हुए देवतुल्य जनता-जनार्दन की सेवा व उनकी समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर तथा समर्पित रहने को कहा है।

वहीं राजद के द्वारा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत रत्न मांग करने वाले को शर्म लगनी चाहिए। जो लालू यादव जंगलराज के पुरोधा, भ्रष्टाचार के मसीहा, न्यायालय द्वारा सजायाप्त है। भारत रत्न वैसे लोगों को मिलना चाहिए, जिससे बिहार को गौरवान्वित होता है, मान स्वाभिमान बढ़ता है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ महापर्व-2024 की तैयारियों को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...

Jharkhand High Court: आदिवासी जमीन के अवैध हस्तांतरण पर रोक, पतरातू...

झारखंड हाईकोर्ट ने पतरातू की आदिवासी जमीन से जुड़ी याचिका खारिज की। कोर्ट ने CNT Act के तहत आदिवासी भूमि हस्तांतरण पर विशेष प्रतिबंध...

Exam Scam: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा गड़बड़ी मामलों की सुनवाई के...

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और धोखाधड़ी के मामलों की सुनवाई के लिए Special Court गठित। रांची सिविल कोर्ट की अदालत पूरे राज्य...