Advertisment

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : विजय सिन्हा ने कहा- अगर कोई जांच में पाए जाएंगे दोषी तो उन पर होगी कड़ी कार्रवाई

गयाजी : दो दिवसीय दौरे के क्रम में गयाजी पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गया समाहरणालय में अधिकारियों के साथ गया के विकास के लिए बैठक किया। साथ ही किसानों की कैसे सर्वांगीण विकास हो इसके लिए बैठक किया गया। इस बैठक में बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार और बेलागंज विधायक मनोरमा देवी सहित डीएम, एसएसपी और राजनीतिक दल के लोग शामिल थे।

मुजफ्फरपुर की घटना बेहद गंभीर है, इसमें अगर जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई होगा – मंत्री विजय कुमार सिन्हा

वहीं बैठक खत्म होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आगलगी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घटना बेहद गंभीर है। इसमें अगर जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई होगा। विजय सिन्हा ने कहा कि साथ ही जो घायल है उसे बेहतर इलाज कराया जा रहा है। उनको राहत पहुंचाने के लिए व्यवस्था पहुंचाई जा रही है।

Mantri Vijay Sinha 1 3 22Scope News

Mantri Vijay Sinha 3 2 22Scope News

10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा काम करने वाला रिकॉर्ड तोड़ेंगे – विजय सिन्हा

वहीं 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा काम करने वाला रिकॉर्ड तोड़ेंगे के सवाल पर मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज एक वरदान के रूप में साबित हुए हैं। मां भारती के संतानों के उत्थान और कल्याण के लिए जिस तरह से समर्पित हैं। बिना अवकाश लिए हुए भारत के विकास के लिए विकसित भारत बनाने के लिए लगे हुए हैं। वे बेदाग छवि के हैं उन पर कोई भी आज तक दाग नहीं लगा है। हर भारतीय के लिए गौरवान्वित करता है। ईश्वर से लोग कामना करते हैं कि वह हमेशा दीर्घायु व स्वस्थ रहें। भारत के महान सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाते रहें।

Mantri Vijay Sinha 2 5 22Scope News

Mantri Vijay Sinha 4 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण व नई संपर्क परियोजनाओं को दें प्राथमिकता

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IGIMS Patna में बड़ा बदलाव: नई मशीनों, ICU और स्पेशल OT...

पटना: IGIMS Patna से पूरे बिहार के मरीजों और उनके परिवार वालों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। पटना का मशहूर सरकारी...

Bihar Footwear Industry: IIFF 2026 में बिहार को मिला ₹125 करोड़...

 IIFF 2026 में बिहार ने फुटवियर और लेदर सेक्टर में ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल किए। परियोजनाओं से करीब 1800 प्रत्यक्ष रोजगार मिलने...

JPSC JSSC Protest: झारखंड में 14 दिन बाद सरकार और छात्रों...

 रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों की वार्ता हुई। छात्रों ने मांग...