Patna DM पर दर्ज होगा FIR, 17 महीने पहले मामले में कोर्ट ने…

पटना: सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की मुश्किलें बढ़ने लगी है। सीजेएम कोर्ट ने डीएम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने डीएम पर धारा 307, 149, 504, 506/34 के तहत मामला दर्ज करने को कहा है। मामला 17 महीना पुराना है जब आप नेता बबलू प्रकाश ने डीएम पर मारपीट का आरोप लगाया था। मामले में आप नेता बबलू प्रकाश ने कोर्ट में बताया था कि गाय घाट क्षेत्र में जबरन अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों के घरों को तोड़ा जा रहा था।

इस दौरान उन्होंने पटना के डीएम से कुछ वक्त देने की मांग की थी ताकि लोग अपना सामान हटा सकें। बबलू प्रकाश ने बताया कि इस अपील के बाद उनकी पिटाई की गई थी और झूठ बोलने के आरोप में जेल भेज दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर आप नेता बबलू प्रकाश ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि मुझे न्याय मिलेगी। उस वक्त जिस तरह से मुझे प्रताड़ित किया गया था उसके हिसाब से मुझे न्याय मिलने की पूरी उम्मीद थी।

यह भी पढ़ें- Vaishali DM के विरोध में उतरे राजस्व विभाग के कर्मी, इस वजह से बैठ गए धरना पर…

https://youtube.com/22scope

patna DM patna DM

Patna DM

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...