कर्म और कांड दोनों करते हैं…, Lawrence Gang के सदस्य से पप्पू यादव ने की बात, पढ़ें क्या हुई बात…

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई के शागिर्दों के द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में अब एक और वीडियो सामने आया है। मामले में पप्पू यादव व्हाट्सएप कॉल पर किसी बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो 01:47 मिनट की है जिसमें एक मोबाइल के स्क्रीन पर व्हाट्सएप कॉल दिखाई दे रहा है। कॉल करने वाले ने पूछा पप्पू यादव से बात हो रही है या किसी और से तो पप्पू यादव ने कहा कि नमस्ते जी मैं पीए बोल रहा हूं एमपी साहब का, आदेश करिये।

इस पर फोन करने वाले ने कहा कि आदेश तो कुछ नहीं है, बस बोलना है कि बात इतनी है कि कोई कमेंट, किसी के खिलाफ कुछ बोलना, सोच समझ कर बोलना चाहिए, समझ रहे हो क्या कह रहे हैं। इस पर पप्पू यादव ने कहा कि वो ट्वीट जब कुछ घटना घटती है तो पॉलिटिकल ट्वीट होता है, पॉलिटिकल ट्वीट वे अपना करते हैं, उसमें कोई… । फोन करने वाले ने बात काटते हुए पूछा कि लॉरेंस भाई से क्या दुश्मनी है? पप्पू यादव कुछ बोलना चाहते हैं लेकिन उसने बात बीच में काट कर कहता है कि हम कर्म और कांड दोनों करते हैं। भाई साहब का डायलॉग तो सुना होगा न।

इसके बाद पप्पू यादव ने जवाब देते हुए कहा कि भैया एक बात सुनिए, मैं सात बार सांसद रहे हैं। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि उससे मुझे मतलब नहीं है, न हम पॉलिटिक्स से जुड़े हैं, न हम जानते हैं। जो मेरे रास्ते में आएगा, उसके साथ जो आज हो रहा वही होता रहेगा। पप्पू यादव ने कहा कि पॉलिटिकल चीजें हैं, पॉलिटिकल चीजें होती रहेंगी।

इस पर फोन करने वाले ने कहा कि ठीक है, किसी के खिलाफ कुछ बोलना पॉलिटिकल नहीं है, सुधर जाओ अब हम फोन नहीं करेंगे, बाकि तो हम देख ही लेंगे। अब हमें डिस्टर्ब नहीं करना नहीं तो ठीक नहीं होगा। लास्ट में पप्पू यादव ने ओके कहा और फोन कट गया।

यह भी पढ़ें- CM House के अंदर चल रही थी एनडीए की बैठक, एक शख्स ने बाहर पहुंचकर पुतले में लगाई आग, फिर…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Lawrence Gang Lawrence Gang Lawrence Gang Lawrence Gang

Lawrence Gang

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...