Advertisement
Advertisement

दीपावली और छठ महापर्व को लेकर अररिया जिला समन्वय समिति की बैठक

अररिया : जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने की। इसमें जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, और अंचल अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी काली पूजा और छठ पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देना था। बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि काली पूजा के दौरान निकलने वाले जुलूसों के मार्ग का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए।

साथ ही, सभी प्रखंड स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने का आदेश दिया गया। उन्होंने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही और इसके कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए। छठ पर्व के मद्देनजर, रूफटॉप से ड्रोन द्वारा निगरानी रखने, छठ घाटों का निरीक्षण करने और वहां आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसमें बेरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, चेंजिंग रूम, वॉच टावर, और गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति शामिल थी। डीएम ने स्पष्ट किया कि उपद्रवी तत्वों पर सख्त कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान, जिला समन्वय समिति ने अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की। सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और लंबित वादों जैसे CWJC, MJC, LPA और सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त स्वच्छता कर्मियों के लंबित मानदेय के भुगतान की प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा करने का आदेश दिया। इसके अलावा, ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत खेल मैदानों के निर्माण के लिए अंचल अधिकारी और डीपीओ शिक्षा को एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहकारिता विभाग से भूमि की उपलब्धता के मुद्दे और कृषि विभाग से धान के अनुमानित उत्पादन पर प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी देखें :

 

इसके साथ ही, डीबीटी पोर्टल पर अधिप्राप्ति के लिए किसानों का निबंधन सुनिश्चित करने के लिए सहकारिता विभाग को सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता बताई गई। बैठक में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, और सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक शामिल थे।

अररिया जिले के भरगामा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभा भवन में आज दीपावली व छठ महापर्व के दौरान विधि- व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। भरगामा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व पूजा समिति के लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी ने लोगों से दीपावली व छठ पूजा को शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

दीपावली और छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
भरगामा में दीपावली और छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

थाना प्रभारी ने कहा कि काली पूजा व छठ पर्व के लिए सभी पूजा समितियों को लिखित सूचना देना अनिवार्य है। सभी लोग निर्धारित तिथि के पूर्व अपना आवेदन दें। पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। भरगामा थाना क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली और छठ पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।

 

शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ एवं दीपावली का त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ भाड़ नहीं लगाना है। दुकानदारों से अपील किया गया है कि बिना लाइसेंस का कोई दुकानदार पटाखा नहीं बेचे। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी राकेश कुमार, एसआई राजनारायण यादव के अलावे, बीडीओ शशि भूषण सुमन सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े : दीपावली और छठ महापर्व को लेकर करें गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित

राजीव सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...