Advertisment

Mayor ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

गया: लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर गया नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। इस बार चिह्नित 26 घाटों पर निगम छठ पूजा के लिए विशेष तौर पर तैयारी कर रहा है। तैयारियों को लेकर Mayor वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त कुमार अनुराग सहित तमाम पदाधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया।

सर्वप्रथम शहर के पिताहमहेश्वर घाट पहुंचे, जहां मेयर ने अस्थाई पुलिया, चेजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था कंट्रोल रूम, साफ-सफाई सहित कई दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सीढ़िया घाट, राय बिंदेश्वरी घाट सहित कई घाटों का जायजा लिया, जहां देखा गया कि फल्गु नदी में पर्याप्त मात्रा में पानी के कारण व्रतियों को किसी प्रकार से परेशानी नहीं होगी। साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित कई तरह के जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दीपावली को लेकर पूरे शहर गंदगी पसरा हुआ, उन्होंने दो पालियों में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है ताकि पूजा पंडालों के इर्द गिर्द सहित शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था मुकम्मल बनी रहे।

इस मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का पर्व है। छठ व्रतियों को कहीं कोई परेशानी ना हो, इसे लेकर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। छठ व्रतियों को किसी प्रकार से परेशानी न हो, इसका खासा ख्याल रखा जाएगा और इसके लिए निगम पूर्व से ही पूरी तरह गंभीर है और तैयारियों में जुटा हुआ है। स्टैंडिंग कमेटी सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में व्रतियों को किसी प्रकार से समस्या न हो, इसके लिए नगर निगम कृत संकल्पित है।

निगम चिन्हित 26 घाटों पर मुकम्मल व्यवस्था में जुटा हुआ है। निगम के विभिन्न संसाधनों के द्वारा इस बार घाटों पर विशेष तौर तैयारी की जा रही है। वहीं नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि लगभग 26 घाटों पर नगर निगम तैयारी में जुटा है। निगम की ओर से छठ व्रतियों के सुविधा अनुरूप तैयारी होगी। जहां घाटों की पानी की समस्या होगी, वहां कुंड भी बनाए जाएंगे। घाटों पर साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था मुकम्मल रखा गया है। मौके पर पार्षद उप नगर आयुक्त, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सफाई पदाधिकारी, जेई, पार्षद प्रतिनिधि ओम यादव, प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, गुड्डू यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    RPF Inspector के आवास से भारी मात्रा में शराब और कैश बरामद, इंस्पेक्टर फरार

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Mayor Mayor Mayor Mayor Mayor

Mayor

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...