Begusarai में सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

बेगूसराय: बेगूसराय में एक सड़क हादसा में एक बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मकरदहि के समीप की है। मृतिका मासूम की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के सिसवा के सुधीर ठाकुर की पुत्री आकृतिक के रूप में की गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सभी परिवार बेगूसराय से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर सिसवा जा रहे थे।

मकरदही के पास ई रिक्शा से मासूम बच्ची आकृति नीचे गिर गई।और ई रिक्शा उसके सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रिफाइनरी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर रिफाइनरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  West Champaran में नाबालिग को घर उठा ले गए और फिर…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai

Begusarai

Highlights

पटना के ‘बापू टावर’ पहुंचे नीतीश कुमार, गांधीजी के जीवन से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित 'बापू टावर' का...

Mohania Muharram News: मुहर्रम जुलूस में मचा हड़कंप, दो लोग गंभीर...

Mohania Muharram News: बिहार के कैमूर ज़िले के मोहनिया शहर में मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस के समय अचानक ज़ोरदार धमाका होने से अफ़रा-तफ़री मच...

DIG की सख्ती का असर, अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई, आशीष...

मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय एक बार फिर अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अपने सख्त रुख के कारण चर्चा में हैं।...