Giridih : इंजेक्शन देने के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल और…

Giridih : गिरिडीह में निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज गिरिडीह के नवदीप नर्सिंग होम में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है। नर्सिंग होम में एक महिला की मौत होने के बाद मृतक के परिजनों के द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन देने से मौत होने का आरोप लगा कर खूब हंगामा किया है।

2 49 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad मंडल कारा में अचानक आ धमकी पुलिस, कैदियों के बीच.. 

मामले की जानकारी देते हुए मृतका के पति मुकेश गोस्वामी और ग्रामीणें ने बताया कि गिरिडीह के सदर अस्पताल के मातृत्व शिशु इकाई केंद्र में रात के दो बजे मृतका प्रीति देवी को प्रसव पीड़ा उठने पर लाया गया था। महिला की स्थिति को देखते हुए नर्स के द्वारा बीपी हाई बता कर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने को कहा गया।

1 406 22Scope News

Giridih : इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ती गई महिला की मौत

इसके बाद महिला से मिलने के लिए दो सहिया आई और गर्भवती महिला को अपने साथ लेकर पचम्बा थाना के समीप स्थित डॉ नूतन लाल के क्लिनिक नवदीप नर्सिंग होम ले गई और अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान आज सुबह तक प्रसूता की हालत ठीक थी पर कर्मियों के द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : राज्यपाल रघुवर दास पर डॉ अजय का बेबुनियाद आरोप, ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस ने दे दी चेतावनी… 

3 23 22Scope News

जब परिजनो ने मौत का कारण पूछा तो उन्हें सही जवाब नहीं मिला जिसके बाद मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। घटना के बाद नर्सिंग होम के कई कर्मी और दोनों सहिया वहां से फरार हो बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पचम्बा थाना की पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...