Jamshedpur : राज्यपाल रघुवर दास पर डॉ अजय का बेबुनियाद आरोप, ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस ने दे दी ये चेतावनी…

Jamshedpur : जमशेदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार के द्वारा ओड़िशा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार संगठनों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर संवाददाता सम्मेलन में असेम्बली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस के चैयरमैन भीष्म सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है।

2 49 22Scope News

ये भी पढ़ें-Ranchi Breaking : नामकुम स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पहुंची पुलिस की टीम, जांच जारी… 

Jamshedpur : राज्यपाल पर आरोप लगाना संविधान की मर्यादा का उल्लंघन है

उन्होंने इसे गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया है और कहा कि राज्यपाल का पद बेहद गरिमापूर्ण होता है और इस पर इस तरह के निराधार आरोप लगाना संविधान की मर्यादा का उल्लंघन है। भीष्म सिंह ने अजय कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने राज्यपाल रघुवर दास पर लगाए गए आरोपों सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

1 406 22Scope News

यदि वे माफी नहीं मांगते हैं तो उनपर संविधान की धारा 361 के तहत राज्यपाल के खिलाफ टिप्पणी और आरोपों की मनाही है। इस धारा का उल्लंघन कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य कर सकता है। यदि कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार माफी नहीं मांगते हैं तो उनपर संविधान की धारा 356(1) और 356 (2) के धारा के अंतर्गत उन पर मुकदमा भी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरु की जा सकती है। प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन कुमार, सुनील ओझा एवं रॉकी सिंह मौजूद थे।

3 23 22Scope News

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...