Dhanbad मंडल कारा में अचानक आ धमकी पुलिस, कैदियों के बीच..

254
Advertisment

Dhanbad : विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज तड़के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा तथा एसएसपी एचपी जनार्दनन के निर्देश पर धनबाद मंडल कारा में औचक छापामारी की गई।

Advertisment

3 23 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : राज्यपाल रघुवर दास पर डॉ अजय का बेबुनियाद आरोप, ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस ने दे दी चेतावनी…

सभी वार्ड एवं बंदियों की ली गई तलाशी

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आज सुबह छापामारी में मंडल कारा के सभी वार्ड की बारीकी के साथ जांच-पड़ताल की गई। कारागार के सभी वार्ड एवं बंदियों की तलाशी ली गई। हालांकि इस छापामारी में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

2 49 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : करोड़ों की नगदी बरामदी, बड़े राजनेता के घर पर छापेमारी ! 

इस संबंध में ग्रामीण एसपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंडल कारा में छापेमारी की गई है। जेल के अंदर रहकर भी कुछ लोग गलत तरीके से चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

1 406 22Scope News

Advertisement