BJP President नड्डा बिहार में मनाएंगे छठ, बिहार दौरा के खबर से खलबली

221
BJP President
BJP President नड्डा बिहार में मनाएंगे छठ, बिहार दौरा के खबर से खलबली
Advertisment

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी सोमवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए की बैठक की और गठबंधन के घटक दलों के नेताओं को कई निर्देश दिए। अब खबर आ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी बिहार आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का बिहार का दौरा तय हुआ है। भाजपा अध्यक्ष के बिहार दौरा की खबर के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

Advertisment

जानकारी मिल रही है कि जे पी नड्डा छठ पर्व के संध्या अर्घ्य में सीएम नीतीश के साथ छठ घाट पर शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष के बिहार दौरा को राजनीतिक रूप से बहुत ही खास माना जा रहा है। हालांकि भाजपा अध्यक्ष के बिहार दौरा का आधिकारिक पुष्टि नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष के बिहार दौरा के बाद यहां की राजनीति में हलचल काफी तेज हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-     RCP Singh कल करेंगे अपनी नई पार्टी की घोषणा, पटना की सड़कों पर लगाया पोस्टर

https://youtube.com/22scope

BJP President BJP President

BJP President

Advertisement