पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह के सरकारी आवास 15 सर्कुलर रोड जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा। इस दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक कुमार चौधरी मौजूद थे। मंत्री लेसी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज हमारे अभिभावक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित आवास पर पहुंचकर मेरे स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। मेरे स्वास्थ्य के प्रति चिंता और स्नेह भरे आशीर्वाद के लिए मैं मुख्यमंत्री का हृदयतल से आभार प्रकट करती हूं। मुख्यमंत्री का जदयू परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति प्रेम व अपनापन ही उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है और हम सब को कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आपको बता दें कि मंत्री लेसी सिंह शनिवार को हादसे की शिकार हो गई हैं। वो पूर्णिया के जिला स्कूल परिसर में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के दौरान अचानक सीढ़ी से गिरने जाने के कारण घायल हो गई थी। मंत्री लेसी सिंह के दाहिने हाथ में चोट लगी थी और हल्का फ्रैक्चर भी हो गया था। लेसी सिंह को पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सीनियर डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। सीएम नीतीश कुमार ने फोन से उनका हालचाल पूछा है। उसके बाद लेसी सिंह को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका वहीं पर ऑपरेशन भी हुआ था लेकिन उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
यह भी पढ़े : पूर्णिया में हादसे का शिकार हुई मंत्री लेसी, ICU में भर्ती
यह भी देखें :


















