महिला मरीज को डॉक्टर ने पहले लगाया बेहोशी का इंजेक्शन, फिर लूटी अस्मत और बनाया वीडियो

Desk. खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है। यहां एक महिला मरीज के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला मरीज का रेप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले महिला मरीज को नशीला इंजेक्शन लगाया और उनका रेप किया, फिर यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाया। आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया। साथ ही आरोप है कि डॉक्टर ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 4 लाख रुपये भी वसूले।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब सामने आई, जब महिला ने अपने पति के साथ आरोपी डॉक्टर खिलाफ हसनाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर को उनके क्लिनिक-सह-निवास से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जांच चल रही है। महिला का गोपनीय बयान दर्ज किया गया है और आरोपी को अदालत में पेश किया जा चुका है।

बता दें कि, पिछले महीने ही पश्चिम बंगाल सरकार ने रेप के मामले में सर्वसम्मति से एक कड़े नए विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें बलात्कार और हत्या से जुड़े मामलों में मौत की सजा को अनिवार्य किया गया है। वहीं पीड़िता की पहचान उजागर करने पर तीन से पांच साल तक की जेल की सजा का प्रस्ताव किया गया है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...