देश का दुश्मन हमारा मित्र कभी नहीं हो सकता, CM Yogi ने दिलाया दीपावली का संकल्प

डिजीटल डेस्क : देश का दुश्मन हमारा मित्र कभी नहीं हो सकता, CM Yogi ने दिलाया दीपावली का संकल्प। गुरूवार की सुबह अयोध्या से गोरखपुर पहुंचते ही CM Yogi आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव जंगल के तिनकोनिया नंबर 3 पहुंचे।

वहां वनवासियों के साथ दीपावली मनाने के क्रम में CM Yogi  ने प्रदेश सरकार की ओर से स्थानीय निवासियों के लिए विकास की सौगात दी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Yogi ने सियासी लिहाज से काफी गूढ़ संदेश भी दिए।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…जो देश का दुश्मन है, वो हमारा मित्र नहीं हो सकता…कभी नहीं हो सकता। देश का दुश्मन, हम सबका दुश्मन है।…और यह संकल्प हम सबका दीपावली के पर्व पर होना चाहिए’।

बोले CM Yogi – बहनों-भाइयों, बजरंग बली बनिए….बजरंगबली

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘देश के दुश्मन जब सफल नहीं हो पा रहे हैं तो देश के अंदर विभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।…लेकिन अब जैसे को तैसा का जवाब तो देना ही पड़ेगा। दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देना होगा। बहनों-भाइयों, बजरंग बली बनिए …बजरंगबली। …जो दुश्मन को दुश्मन की भाषा में जवाब दे सके।

…आज कोई जाति के नाम पर बांट रहा है, कोई क्षेत्र के नाम पर बांट रहा है, कोई भाषा के नाम पर बांट रहा है, कोई अव्यवस्था पैदा करने का काम कर रहा है।….हम सभी को बांटने वाली ताकतों से सतर्क होकर एकजुट रहना होगा’।

गुरूवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।
गुरूवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।

रामभक्त ही हो सकता है सच्चा राष्ट्रभक्त, दुश्मन को देगा उसी की भाषा में जवाब

CM Yogi आदित्यनाथ ने अराजक और विभेदकारी तत्वों को बजरंगबली की तर्ज पर जवाब देने के लिए तत्पर होने को प्रेरित करते हुए कहा कि आदर्श राष्ट्रभक्त बनिए।

कहा कि -‘एक रामभक्त ही सच्चा राष्ट्रभक्त हो सकता है। सच्चा राष्ट्रभक्त दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देता है। …अयोध्या में रामलला के अपने मंदिर में प्रतिष्ठित न होने से पिछले 500 वर्षों से रामराज्य की संकल्पना अधूरी थी। …अयोध्या सूनी थी…अयोध्या की पहचान जिस प्रभु राम से थी, वह ही वहां नहीं थे।

…500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु रामलला इस वर्ष अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। यह वर्ष विशेष है, अद्भुत है, अलौकिक है और दुनिया को अचंभित करने वाला है। हम सबके जीवन में भी कुछ अद्भुत होने वाला है।

…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार विकास और विरासत के संरक्षण के संकल्प को सिद्धि में परिवर्तित कर रही हैं। रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण होना विरासत के संरक्षण और विकास के समन्वित संकल्प की परिणति है।

अयोध्या में बीते बुधवार को भव्य और दिव्य दीपोत्सव अद्भुत आयोजन हुआ…राक्षसराज का अंत कर प्रभु श्रीराम जब 14 वर्ष बाद अयोध्या आए तो दीपावली मनाई गई। …जब भी दीपोत्सव कार्यक्रम होता है तो उसका प्रतिफल होता है रामराज्य की स्थापना होती है’

गोरखपुर में CM Yogi वनटांगिया के कार्यक्रम में।
गोरखपुर में CM Yogi वनटांगिया के कार्यक्रम में।

10 वर्षों से प्रधानमंत्री ने दिया रामराज्य, है बिना भेदभाव सुरक्षा, सम्मान, विकास और समृद्धि की गारंटी

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम में आगे अपने संबोधन में कहा कि – ‘…रामराज्य वह होता है जहां शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिलता है। न जाति, न भाषा, न क्षेत्र, न अगड़ा, न पिछड़ा, न छुआछूत-अश्पृश्यता का विभेद होता है। …किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं।

…यही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों से लगातार भाजपा की सरकार कर रही है। …पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में राशन, मकान, आयुष्मान, रसोई गैस समेत सभी योजनाओं का लाभ लोगों को बिना भेदभाव मिल रहा है।

…विकास, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी। यही तो रामराज्य है।…आज सरकार ने सबको बिना भेदभाव सुरक्षा, सम्मान, विकास और समृद्धि की गारंटी दे रखी है। सुरक्षित माहौल में ही समृद्धि आती है। सुरक्षित माहौल में ही उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!