Advertisement
Advertisement

Jamtara : बागी वीरेंद्र मंडल को मनाने पहुंचे हिमंता ने कहा-घुसपैठियों की सरकार है हेमंत सरकार…

Jamtara : नाला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अंदर हो रहे बगावत को पाटने की कोशिश लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पार्टी के बागी नेता वीरेंद्र मंडल को मनाने जामताड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बागी नेता वीरेंद्र मंडल के आवास पर उनसे मिलकर लगभग 1 घंटे तक बातचीत की। जामताड़ा और नाला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की पार्टी में वर्तमान स्थिति एवं टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में उठ रहे विरोध को लेकर लंबी बातची चली।

हबू min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ramgarh Crime : बैंक से पैसे लेकर जाने वालो को अपना शिकार बनाने वाले कोढ़ा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार 

Jamtara :  करीब 1 घंटे चली लंबी बातचीत

बता दें कि आज सुबह 10 बेज हिमंता का हेलीकॉप्टर दुलाडीह के हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से वे सीधे वीरेंद्र मंडल के कोर्ट रोड स्थित आवास पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने हिमंता का जोरदार नारे एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लगभग 1 घंटे के बातचीत के बाद हिमंता ने कहा कि वीरेंद्र मंडल समाज के प्रति एक जागरूक कार्यकर्ता रहे हैं और उनके जैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी सम्मान देगी।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने वृद्ध आश्रम में कुछ ऐसे मनाई दीपावली… 

इन्हें शक्ति भी प्रदान करेगी। पूरा संगठन और झारखंड में बनने वाली भाजपा की सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में बंटी बबली की सरकार है। यह सरकार आलमगीर आलम और इरफान अंसारी जैसे लोगों के लिए ही बनी है। उनके घर से रुपए बरामद हो रहे हैं। उन्होंने कहा था यह सरकार घुसपैठियों की सरकार है। इस सरकार को झारखंड से हटवाना समाज की जिम्मेवारी है।

जामताड़ा से अजीत कुमार की रिपोर्ट—

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...