Patna में लूट और रंगदारी मामले में तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

पटना: राजधानी पटना में बीते दिनों लूटकांड मामले के तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के तीन लाख सत्रह हजार रूपये रूपये, एक देशी पिस्टल, जिन्दा कारतूस, तीन मोबाइल और लूट की घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद किया है। मामले में पटना पूर्वी के एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्लास्टो विजन नामक एक कंपनी के कर्मियों से अपराधियों ने हथियार के बल पर तीन लाख रूपये लूट लिए थे। मामले में रामकृष्णनगर थाना में 30 अक्टूबर को एक मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने टीम गठित कर मामले की छानबीन शुरू की और तीन आरोपी प्रियरंजन कुमार उर्फ़ गोलू, अमरजीत कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार लूट के रूपये, हथियार और घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में जिस कंपनी के कर्मी के साथ लूटपाट की गई थी उसके एक कर्मी की भी संलिप्तता सामने आ रही है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

पटना पूर्वी एसपी ने बताया कि अपराधी प्रॉक्सी एप के माध्यम से कनाडा के नंबर का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप के जरिए रंगदारी की भी मांग कर रहे थे और रूपये नहीं देने की स्थिति में अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दे रहे थे। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कंपनी के एक कर्मी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें-    Jamui के गिद्धौर-मांगोबंदर सड़क की बदहाली होगी दूर, MLA की कोशिश से…

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...