लूट मामले का खुलासा, 4 लुटेरे अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

नौबतपुर : नौबतपुर थानाक्षेत्र के नीमा पुल के पास बीते 30 मार्च को हथियार के बल पर बाइक सवार युवक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जहां इस मामले में पीड़ित युवक ने नौबतपुर थाने में लूट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार लुटेरे को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटे हुई बाइक, मोबाइल फोन, एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

इस संबंध में डीएसपी दीपक कुमार ने बताया की मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए नौबतपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी और एसआई सागर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी करना शुरू किया। बीते 30 मार्च को नौबतपुर थानाक्षेत्र के नीमा पुल के पास रात्रि में बाइक सवार के साथ लूट की घटना हुई थी जहां इस मामले में पुलिस ने चार लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आनंद कुमार, विकास उर्फ विवेक कुमार, दीपू कुमार और इरशाद है। साथ ही पुलिस ने लूटे हुए बाइक और मोबाइल फोन को भी बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरे के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। फिलहाल गिरफ्तार लुटेरे से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : राइफल और जिंदा कारतूस के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, तीसरा फरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...