Munger में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता शुरू

मुंगेर: मुंगेर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम अवनीश कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, खेल पदाधिकारी अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारियो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योगासन खेल प्रतियोगिता में मुंगेर, पटना, गोपालगंज, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, सारण, सहरसा समेत कई जिले के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन करने के लिए बिहार योग एसोसिएशन पटना के तकनीकी पदाधिकारी धर्मनाथ सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में 26 जिले के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्ष भी मुंगेर जिला ने  इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था, इस बार भी अवसर मिला है।

मुंगेर की योग नगरी में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। योग का जन्मदाता भारत है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि आज के समय में योग एक कैरियर के रूप में सामने आया है खासकर मेट्रो सिटी और विदेशों में। उन्होंने कहा की 1950 के बाद विदेशों में बहुत तेजी से योग का प्रचार हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Jamui में मंटुन मांझी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger

Munger

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...