झारखंड चुनाव: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका, बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू ने थामा भाजपा का हाथ

देवघर : झारखंड विधानसभा चुनावों के पहले चरण से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को एक बड़ा झटका दिया है। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह प्रभारी हेमंत विसवा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत बरहेट  सीट से चुनाव लड़ रहे हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू को भाजपा में शामिल करवा लिया है।

3 11 22Scope News 2 14 22Scope News

यह घटनाक्रम देवघर में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर हुआ, जहां संताल परगना के कई सीटों से भाजपा उम्मीदवार जैसे सीता सोरेन (जामताड़ा), नारायण दास (देवघर विधायक), गंगा नारायण सिंह (मधुपुर) और अमित मंडल (गोड्डा) भी उपस्थित थे। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय ने सभी को चुनाव जीतने का मंत्र देते हुए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरने का निर्देश दिया। इस मौके पर हेमंत विसवा सरमा ने सभी प्रत्याशियों को नसीहत दी कि वे अपने क्षेत्र में एक सेवक की तरह काम करें, न कि हीरो की तरह।

1 74 22Scope News

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...