सारण- सारण पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर लूटी की राशि और सामान के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सोमवार को मुबारकपुर चेफुल के पास तीन मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर बैकुंठपुर निवासी विशाल कुमार यादव से 83,4,79 रुपया, सेमसंग का टैब, बायोमैट्रिक मशीन एवं 02 मोबाईल की लूट की थी। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सघन छापामारी/ चेकिंग अभियान चला कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसी अभियान में माँझी पुलिस को लूट की राशि और सामान के साथ कुन्दन साह, सोनु ठाकुर, सुरज ठाकुर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। सभी अपराधी ग्राम मुबारकपुर, थाना- मांझी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मांझी थाना कांड सं०- 273/21 दिनांक 09.08.21 धारा- 392 भा०द०वि० दर्ज कर गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisment
मांझी थाना लूट कांड का खुलासा- लूट की राशि और सामान के साथ अपराधी गिरफ्तार
Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...
Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...
Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...
हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...
Jharkhand Bandh 2026: 11 अगस्त को बंद रहेगा झारखंड? छात्रों पर...
Jharkhand Bandh 2026, रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। छात्रों...

















