Advertisment

मांझी थाना लूट कांड का खुलासा- लूट की राशि और सामान के साथ अपराधी गिरफ्तार

सारण- सारण पुलिस ने 24  घंटे के अन्दर लूटी की राशि और सामान के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सोमवार को मुबारकपुर चेफुल के पास तीन मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर बैकुंठपुर निवासी विशाल कुमार यादव से 83,4,79 रुपया, सेमसंग का टैब, बायोमैट्रिक मशीन एवं 02 मोबाईल की लूट की थी। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सघन छापामारी/ चेकिंग अभियान चला कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसी अभियान में माँझी पुलिस को लूट की राशि और सामान के साथ कुन्दन साह, सोनु ठाकुर, सुरज ठाकुर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। सभी अपराधी ग्राम मुबारकपुर, थाना- मांझी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मांझी थाना कांड सं०- 273/21 दिनांक 09.08.21 धारा- 392 भा०द०वि० दर्ज कर गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

Shravani Mela 2026: सुलतानगंज में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, ‘बोल...

Shravani Mela 2026: पवित्र श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी पर सुलतानगंज में कांवरियों के स्वागत का अनोखा नजारा देखने को मिला। उत्तरवाहिनी गंगा के...

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन,...

Jharkhand Liquor Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने झारखंड के हाई-प्रोफाइल शराब घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उपलब्ध सबूतों, विभागीय दस्तावेजों और अब...

Bihar LPG e-KYC: गैस सिलेंडर लेने वालों के लिए जरूरी खबर!...

Bihar LPG e-KYC, पटना: बिहार में रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी...