Olark Surya Mandir में पूजा करने पहुंचे लालू यादव और मीसा भारती

पटना: लोक आस्था का महापर्व छठ के पहले दिन पटना के दुल्हिनबाजार स्थित ओलार्क मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के साथ पहुंचे। उन लोगों ने सर्वपर्थम मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर के महंत अवध बिहार दास ने अंग वस्त्र और माला पहना कर उनका स्वागत किया। इसके बाद लालू यादव और मीसा भारती ने मंदिर परिसर में स्थित तालाब और मंदिर परिसर में छठ पूजा को लेकर की जा रही तैयारी का जायजा लिया।

पत्रकारों से बात करते हुए राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि उलार गांव के ओलार्क सूर्य मंदिर यह मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है। छठ पर्व की शुरुआत हो गई है तो हम लोग पूजा करने आए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में हमने पूजा अर्चना की और बिहार वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मीसा भारती ने कहा कि यह धर्म से जुड़ा मामला है इसलिए इस पर कोई अन्य टिप्पणी नहीं करूंगी लेकिन अक्सर देखती हूं कि हर मौके पर बिहार सरकार की तैयारियों में कुछ न कुछ कमी जरूर रहती है।

यह भी पढ़ें- Purnea में सड़क हादसा में बाइक सवार की मौत, जा रहा था..

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Olark Surya Mandir Olark Surya Mandir

Olark Surya Mandir

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...