NDA की सरकार में राज्य में हुआ विकास, मंगल पांडेय ने…

भोजपुर: राजद और वामपंथियों ने जिस प्रकार राजद के शासनकाल में बिहार में अशांति, लूट, डर, भ्रष्टाचार का माहौल कायम किया था, उससे बिहार के लोगों में खौफ था। उसको याद कर लोग आज भी सिहर उठते है। लेकिन जब से बिहार में राजग की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी है, बिहार में न्याय के साथ सभी वर्गों का विकास हुआ। बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ है। लोग बिना किसी भय के एक स्थान से दूसरे स्थान पर किसी भी समय आने जाने लगे। बिहार में काम करने का माहौल बना।

तरारी में जिस समय विधायक सुनील पांडेय जी थे उस समय तरारी का जितना विकास हुआ वह आजादी के बाद उतना कभी नही हुआ था। एक बार फिर जब तरारी की कमान दूसरे लोगो के हाथ में गई तो स्थिति बदहाल हो गई। इसलिए इस बार सोच समझकर बिना किसी के बहकावे में आए, भाजपा के युवा प्रत्याशी विशाल प्रशांत को भारी मतों के साथ सदन में भेजिए ताकि फिर तरारी चकाचक हो।

उक्त बातें बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तरारी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में इटिम्हा, करथ, अकरौंज, पनपुरा, धर्मपुरा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता प्रेम रंजन चतुर्वेदी, शम्भू प्रसाद सोनी, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, बमबम तिवारी, उदय सिंह, मंतोष तिवारी, विद्यासागर पांडेय, केशव पांडेय, राजेश पांडेय, शिवनारायण राम, हरेंद्र चन्द्रवँशी,धन जी बैठा, सुधीर सिंह, निर्मल राय, बृज बिहारी पांडेय समेत कई थे।

यह भी पढ़ें-   Aurangabad के देव में छठ मेला का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

NDA NDA NDA

NDA

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...