CM Yogi का निर्देश – टैबलेट और स्मार्टफोन खरीद तेज करें

लखनऊ : CM Yogi का निर्देश – टैबलेट और स्मार्टफोन खरीद तेज करें। मंगलवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में CM Yogi आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट प्राविधान के सापेक्ष शासन द्वारा जारी स्वीकृतियों और लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त धनराशि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

विभागवार समीक्षा के क्रम में CM Yogi ने निर्देश देते हुए कहा कि – ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनांतर्गत युवाओं को टैबलेट – स्मार्टफोन वितरित किए जाने की कार्यवाही तेज करें। इन टैबलेट-स्मार्टफोन में सरकार के लोककल्याणकारी योजनाओं – कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।… टैबलेट और स्मार्टफोन खरीद तेज करें’।

मेडिकल उपकरणों की गुणवत्ता पर CM Yogi का फोकस

CM Yogi आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि – ‘मेडिकल कॉलेज में लगाए जा रहे उपकरणों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो। खराब गुणवत्ता-अधोमानक उपकरणों की आपूर्ति पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाए।

…आश्रम पद्धति विद्यालयों में छात्रावासों के मेंटेनेंस कराया जाना आवश्यक है। एक जिला एक उत्पाद योजना ने स्थानीय शिल्पकला – उद्यम को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। इसकी अद्यतन स्थिति की जिलावार समीक्षा की जाए।

ओडीओपी उत्पादों की डिमांड का आकलन कर उस अनुरूप सप्लाई सुनिश्चित कराएं। निर्यात बढ़ोतरी के लिए सभी जिलों को प्रयास करना होगा’।

CM Yogi आदित्यनाथ
CM Yogi आदित्यनाथ

CM Yogi का सख्त निर्देश – सुनिश्चित करें कि खाद की कालाबाजारी न हो

CM Yogi ने व्यापक जनहित के विकास कार्यों में तेजी लाने, परियोजनाओं की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने सहित अनेक दिशा-निर्देश दिए।

CM Yogi ने इसी क्रम में कहा कि – ‘आत्मनिर्भर नगर पंचायत और आत्मनिर्भर जिला पंचायत के लिए हर स्तर पर प्रयास करना होगा। पंचायतों को आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें।

…आगामी दिनों में किसानों को खाद की आवश्यकता होगी, कृषि और सहकारिता विभाग मिलकर यह सुनिश्चित करें कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता हो और सभी किसानों को यह आसानी से मिल जाए। …यह सुनिश्चित करें कि खाद की कालाबाजारी न हो।

…..ग्राम्य विकास, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, समाज कल्याण, नगर विकास, बेसिक शिक्षा, सिंचाई, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व जैसे विभागों की अनेक योजनाएं सीधे तौर पर आम जनता को प्रभावित करने वाली हैं। इनमें बजट आवंटन और व्यय में तेजी की आवश्यकता है’।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...