ऑटो की सीट में छुपाकर लाया जा रहा था विदेशी शराब, पुलिस ने की जब्त

बांका : बांका जिला के पंजवारा थाना पुलिस के द्वारा बुधवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजवारा भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग में लखपुरा गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो के सीट के नीचे बने बॉक्स से 80 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। जबकि शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें इस मार्ग से ऑटो से शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने लखपुरा के समीप ऑटो को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख ऑटो चालक ऑटो छोड़ भागने में सफल रहा। ऑटो की जांच के क्रम में उसके पिछले सीट के नीचे बने बॉक्स से रॉयल स्टैग ब्रांड के 750 मिली मात्रा के 11 बोतल, रॉयल स्टैग ब्रांड के 375 मिली मात्रा के 45 बोतल एवं इंपिरियल ब्लू ब्रांड के 375 मिली मात्रा के 24 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को जब्त करते हुए अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें :

दीपक नारायण की रिपोर्ट

Jamshedpur Road Issue: आखिर परसुडीह-गदरा सड़क पर क्यों गरमाई सियासत? दुलाल...

Jamshedpur Road Issue: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दुलल भुइयां ने परसुडीह-गादरा-गोविंदपुर सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी की कड़ी आलोचना...

स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के...

पटना : राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य...

Dr Megha Rani World Record: दुनिया की सबसे तेज हिंदी हस्तलेखन...

Dr Megha Rani World Record Ranchi: सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने हिंदी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मेघा रानी से उनके...