5 वें दिन भी नहीं मिला नदी से शव, परिजनों ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

बोकारो के दामोदर नदी के तेज धार में बहे बच्चे का शव नहीं मिलने के पांचवे दिन बाद परिजनों ने घटनास्थल पर पुतला बनाकर अंतिम संस्कार किया। भातुआ स्थित दामोदर नदी किनारे श्मशान घाट के पास स्नान करने गए 9 छात्रों में से 3 छात्रों के पानी के तेज धार में बहने के बाद 2 छात्र का शव एनडीआरएफ ने धनबाद स्थित दामोदर नदी से बरामद कर लिया था। लेकिन तीसरे छात्र शुभम मिश्रा का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। इसी को लेकर शुभम के पिता तारकेश्वर मिश्रा ने गुरुवार को घटनास्थल स्थित श्मशान घाट में पुत्र शुभम के कुश का पुतला बनाकर भारी मन से इसका अंतिम संस्कार किया ।इस दौरान सभी विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। अंतिम संस्कार कार्यक्रम संपन्न करने के बाद शुभम के पिता तारकेश्वर मिश्रा ने प्रशासन से अपने पुत्र का शव जल्द बरामद करने की मांग की है। पिता ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस को जांच भी करनी चाहिए। क्योंकि पुत्र का कोई भी कपड़ा घाट पर बरामद नहीं हुआ है। जिस कारण मामला संदेहास्पद नजर आ रहा है।
बताते चलें कि एमजीएम में 12वी के छात्र रहे शुभम मिश्रा,हर्ष कुमार और बसंत नहाने के दौरान पानी के तेज धार में बह गए थे। जिसमें से हर्ष और बसंत का शव बरामद कर लिया गया था। लेकिन शुभम के शव का कोई पता नही चल पाया है। शुभम सातनपुर पंचायत के बाघराबेड़ा गांव का रहें वाला था।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...