Advertisment

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद जसोइया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक में से एक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसका इलाज औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतक की पहचान मुफसिल थाना क्षेत्र के खडीहा ग्राम निवासी सुजय चौधरी के रूप में किया गया है। वहीं घायल युवक की पहचान औरंगाबाद धर्मशाला चौक निवासी राजकुमार चौधरी के रूप में किया गया है।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक अमरा तलब रोहतास गए हुए थे जहां मृतक की ससुराल था। जिसकी पत्नी अपने मायके में जाकर छठ व्रत की हुई थी। जिसको लेकर उनके पति खडीहा ग्राम निवासी सुजय कुमार अपने ससुराल गए हुए थे। आज छठ व्रत के बाद वह ससुराल से प्रसाद लेकर अपने साथी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान जसोइया मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ आ रहे राजकुमार चौधरी बुरी तरह से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं और हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने एनएच-19 को जामकर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को सड़क से हटाया। इस हादसे से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला।

यह भी पढ़े : मुंडन कराने देव आ रही ऑटो कुआं में पलटी, दो की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

यह भी देखें :

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...