डोली से पहले उठी दूल्हे की अर्थी, वाहन की चपेट आने से बाइक सवार युवक की मौत

औरंगाबाद :  उठी दूल्हे की अर्थी – औरंगाबाद जिला के अंबा थाना क्षेत्र के सतबहिनी मंदिर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवा गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में की गई है। घायल की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के अरहरवा गांव निवासी मिथिलेश साव के रूप में की गई है। मृतक और घायल दोनों आपस में रिश्तेदार थे।

डोली से पहले उठी दूल्हे की अर्थी –

घटना के संबंध में मृतक के पिता राजदेव साव ने बताया कि हम लोग कुटुंबा में एक परिवार के यहां शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे।वहा से तिलक लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया गांव में जाना था। मृतक अजीत और मिथलेश साव बाइक के माध्यम से कुटुंबा से औरंगाबाद आने के लिए निकले। हमलोग अन्य परिजनों के साथ चार पहिया वाहन से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया गांव पहुंच गए। पहुंचने के बाद करीब गुरुवार की रात्र 11 बजे के आसपास अजीत के मोबाइल पर फोन किया तो कुटुंबा थाना की पुलिस ने फोन उठाया और बोला कि आप लोग कुटुंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आईए। अजीत सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है।

डोली से पहले उठी दूल्हे की अर्थी – डोली से पहले उठी दूल्हे की अर्थी

आपको बता दें कि रात्रि करीब एक बजे के आसपास औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर आए तब तक डॉक्टर में अजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल मिथलेश साव को डॉक्टर ने तुरंत रेफर कर दिया। इसके बाद मिथिलेश कुमार का वाराणसी में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, मृतक अजीत साव एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। इसी महीने में अजीत की शादी भी होनी थी लेकिन ईश्वर की मर्जी कुछ और ही थी। आज सुबह घर पर शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजन की रूदन से सारे लोगों की आंखे नमन हो गई।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर व बाइक की जोरदार टक्कर में एक किशोर की मौत, 2 घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

 

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...