2025 में ‘नई सोच नया बिहार’, तेजस्वी के जन्मदिन पर पटना में लगा पोस्टर

पटना : बिहार में जब भी राजनीतिक पोस्टर लगते हैं, उसके कई मायने निकल आते हैं। शनिवार को पटना की सड़कों पर एक बार फिर कई पोस्टर लगाए गए हैं। दरअसल आज यानी नौ नवंबर को बिहार में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का जन्मदिन है, वो 35 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर राजधानी पटना समेत उनके आवास के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ने बैनर पोस्टर लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी यादव कल यानी आठ नवंबर को रात में ही गया में अपना जन्मदिन मनाया। साथ में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के अलावा कई और नेता मौजूद थे।

RJD के कार्यकर्ता और नेताओं ने दी बधाई

इस पोस्ट के माध्यम से राजद के कार्यकर्ता और नेता ने तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री भी बताया है। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव के बधाई वाले पोस्टर में कई बातें लिखी गई हैं। पोस्टर में ‘सिर्फ वादा नहीं मजबूत इरादा चलो चले तेजस्वी के साथ’ लिखा है। आगे नई सोच नया बिहार 2025 में तेजस्वी सरकार जैसे नारों के साथ तेजस्वी यादव को बधाई दी गई है। वहीं एक अन्य पोस्टर की बात करें तो उसे पोस्टर में लिखा गया है कि बिहार में नौकरी और रोजगार का उजाला बिखरने वाले तेजस्वी सूरज को जन्मदिन की बधाई।

यह भी देखें :

तेजस्वी के जन्मदिन पर दिए गए मैसेज

आपको बता दें आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। वहीं बिहार में उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले तेजस्वी यादव के जन्मदिन के पोस्टर के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ने बिहार के जनता को साधने की पूरी कोशिश की है। तेजस्वी का जो विजन है। उनकी पार्टी का जो मेनिफेस्टो रहा है, उस मेनिफेस्टो के माध्यम से तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर मैसेज दिए गए हैं। तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने उन्हें दुनिया का सबसे अद्भुत इंसान बताकर जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है।

Tejashwi Yadav 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गया में तेजस्वी बोले, जब भैंस नहीं पटक पाई तो BJP क्या पटेगी

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...