पटना : बिहार पोस्टर वार की राजनीतिक जरूर देखने को मिलता है। इस बार मौका है बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आने वाले नौ नवंबर के जन्मदिन को लेकर है। आगामी नौ नवंबर को तेजस्वी का जन्मदिन है। जन्मदिन से पहले ही पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर और पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाया गया है। हर चौक-चौराहो को पोस्टर से पाट दिया गया है। पोस्टर के जरिए ही तेजस्वी यादव को बधाई दिया गया है। साथ ही साथ पोस्टर के जरिए भावी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। इसके बाद से ही बिहार की राजनीति गरम हो गई है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







