Advertisement
Advertisement

अंचल पदाधिकारी ने हटाया अतिक्रमण, हुआ विवाद, पति-पत्नी घायल

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर लाठी और डंडे चले। मामला सिकटा प्रखंड के बैसखवा पंचायत के झाखरा वार्ड-4 का बताया जा रहा है। उक्त घटना हिरा लाल दास द्वारा झुंना शर्मा के घर के आगे गैर मजरुवा जमीन पर अतिक्रमण कर लेने कि बात कही जा रही है। झुना शर्मा के घर में आने-जाने में काफी कठिनाई होता था। जिसको लेकर अंचल पदाधिकारी को आवेदन दिया था। जिसमें सिकटा अंचलधिकारी द्वारा आवेदन पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया।

आपको बता दें कि उसके बाद हर समय झुंना शर्मा को हीरालाल दास के द्वारा मारपीट और जान से मारने का घमकी देने की बात कही गई है। उसके बाद झुंना शर्मा द्वारा पूछा गया कि क्यों गाली-गलौज कर रहे हो। झुंना शर्मा उनकी पत्नी पूनम देवी और उनके बच्चों के साथ मारपीट कर अधमरा हालत में छोड़ दिया गया है। गोपालपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस हमले में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : दुखद : बिहार में छठ के दौरान डूबने से पटना में 7 समेत 65 की मौत

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...