छठ पूजा करने गया था फौजी का पूरा परिवार, घर में हो गई हजारों की चोरी

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले मेहसौल थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में छठ पूजा में घर गए फौजी और उनके किरायदार के घर का ताला तोड़कर घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना की गई है। इस दौरान नगद और जेवरात समेत हजारों रुपए की संपत्ति चोरी हुई है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि फौजी सुबोध कुमार छठ पर्व पर सोनबरसा स्थित अपने घर गए थे। उनका किरायदार दीपक कुमार भी सोनबरसा थाना क्षेत्र के चिलरा स्थित गांव में छठ पूजा मनाने गए थे।

आपको बता दें कि इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा सात और आठ नवंबर की मध्य रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना की जानकारी तब हुई जब दूधवाला शनिवार की सुबह फौजी सुबोध कुमार के घर पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद दूध वाले ने फोन पर फौजी सुबोध कुमार को जानकारी दी। इसके बाद उनका पूरा परिवार शांति नगर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं चोरी की घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

यह भी पढ़े : चोरों ने एक कारोबारी के घर से की भीषण चोरी

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...